खजूर एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। यह स्वाद में मीठा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करना कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। स्वाद में टेस्टी होने के कारण अकसर बच्चे खजूर खाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें इसका दुष्परिणाम भी सहना पड़ता है। नियमित 5 से ज्यादा खजूर खाने से आपको इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है –
मोटापा बढ़ाए
खूजर का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ जाता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है परन्तु इनमें हाई कैलोरी भी होती है। ऐसे में मोटापे को बढ़ाया जा सकता है। यह शुगर और बीपी की समस्या को भी पैदा कर सकता है।
पेट से जुड़ी समस्या
पेट के लिए प्रिजर्वेटिव खजूर हानिकारक हो सकते हैं। इसका अधिक सेवन करना शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। यह पेट में दर्द, गैस और दस्त जैसी समस्याओं को पैदा कर सकता है।
त्वचा में रैशेज़
खजूर में सल्फाइट पाया जाता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। खजूर की अधिक मात्रा खाने से स्किन पर चखत्ते जैसी समस्या पैदा हो सकती हैं।
अस्थमा की समस्या
खजूर ज्यादा खाने से अस्थमा की समस्या पैदा हो सकती है। अस्थमा से पीड़ित रोगियों को खजूर का सेवन कम ही करना चाहिए। यदि आप खजूर खाना चाह रहे हैं तो केवल 1 या 2 खजूर खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-