शलगम एक ऐसी सब्जी है जिसे हर बीमारी में खाया जा सकता है। गाना गाने वालों और भाषण देने वालों के लिए शलगम बहुत ही लाभदायक है।
कच्ची शलगम खाने से दस्त ठीक हो जाते हैं।
मधुमेह के रोगी को शलगम की सब्जी नित्य खानी चाहिए।
पेशाब रुक रुक कर आने की समस्या में एक शलगम और एक मूली कच्ची ही काटकर मिलाकर खानी चाहिए।
मसूढ़ों और दांतों के रोग के उपचार के लिए शलगम को कच्ची चबा चबाकर खाये। दातों और मसूढ़ों को रोग ठीक हो जाएंगे।
50 ग्राम शलगम एक किलो पानी में उबालें। फिर इस पानी में हाथ-पैर रखने से अंगुलियों की सूजन दूर हो जाती है।
शलगम, बंदगोभी, गाजर और सेम का रस मिलाकर सुबह-शाम दो सप्ताह तक पीना से दमा के रोग में लाभ होता है।
खांसी, गला बैठने पर शलगम को पानी में उबालकर इस पानी को छानकर शक्कर मिलाकर पीने से लाभ होता है।
यह भी पढ़ें-