/ / सुबह जल्दी सोकर उठने के फायदों के बारे में आइये जाने

सुबह जल्दी सोकर उठने के फायदों के बारे में आइये जाने

सुबह जल्दी उठना बहुत अच्छी आदत होती है| सुबह 6 बजे से पहले उठ जाना एक अच्छी आदत मानी जाती है | अगर हम रात को देर से सोते हैं और सुबह देर तक सोते रहती है तो हमारा पूरा दिन आलस में बितता है| सुबह उठकर हमें किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ये भी महत्वपूर्ण है| अगर आपको सेहतमंद रहना है और अपने पूरे दिन को खुशनुमा बनाना है तो इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें|
अगर आपको अपना दिन खुशनुमा बनाना है तो सुबह जल्दी उठें| अगर आप देर से उठेंगे तो आपके पूरे दिन की दिन चर्या गड़बड़ा जाएगी और कोई भी काम समय पर नहीं हो पाएगा|

आप रात में 6-8 घंटे की नींद के बीच आप कुछ भी खाते पीते नहीं है| इतने लम्बे गैप के बाद उठने पर आपको सबसे पहले उठकर दो गिलास पानी पीना चाहिए| खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर की गंदगी बाहर हो जाएगी|

आपको सुबह उठकर योगा करना चाहिए जिससे आप दिन भर फिट रहेंगे व आपका वजन भी घटेगा| अगर आप ध्यान या सांस खींचने वाले आसानी से ही योग कर लेते है तो पूरे दिन आपके शरीर में ऊर्जा रहेगी|

अगर आप को कब्ज की शिकायत रहती है तो सुबह उठकर 1 गिलास गर्म पानी में नीबू व 1 चम्मच शहद डालकर पीये| आपका पेट साफ़ हो जाएगा|

सुबह के समय वाकिंग, जॉगिंग, एक्सरसाइज करें| ऐसा करने से आपकी पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहेगी|

सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप न करें| नाश्ते में हमें ओट्स, कॉर्न फलैक्स, फ्रूट्स, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए|

हमे चाय कॉफ़ी की जगह जूस, छाछ व लस्सी का इस्तेमाल करना चाहिए| इससे आपको बहुत चुस्त रहेंगे| इन हेल्दी आदतों को अपनाकर आप अपना दिन खुशनुमा रख सकते है|

यह भी पढ़ें-

बार-बार होती है स्किन एलर्जी तो जरुर अपनाएं ये घरेलू उपाय