/ / ऐसे पूरी करें शरीर में खून की कमी पढ़े यहाँ….

ऐसे पूरी करें शरीर में खून की कमी पढ़े यहाँ….

हमारे शरीर के लिए खून बहुत ही आवश्यक होता है। खून की कमी से हमारे शरीर को कई सारी परेशानीयां उठानी पड़ती है। हमारे शरीर में दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती है लाल और सफेद। जब लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है तो उससे खून की कमी हो जाती है जिसे एनीमिया कहते है। शरीर में खून की कमी होने से रोगों से लड़ने की क्षमता भी बहुत कम हो जाती है जिससे कई रोग होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे है जिनका उपयोग करने से खून की कमी नही आती।

चुकंदर हीमोग्लोबिन का बहुत अच्छा स्रोत है। यह बहुत जल्दी ही शरीर से हीमोग्लोबिन की कमी दूर कर देता है।

तुलसी खून की कमी को कम करने के लिए रामबाण दवाई है। रोज़ाना तुलसी खाने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

सोयाबीन में विटामिन और आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। एनीमिया के रोगी के लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।

सेब एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करने में मददगार है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन भी बनाता है।

अनार भी हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए जाना जाता है।

अमरूद खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। जितना ज्यादा पका अमरूद होगा, उतना ही ज्यादा वह पौष्टिक भी होगा।