/ / ये टिप्स अपनाएं, होगी प्रैग्नेंसी के बाद ढीली पड़ चुकी है स्किन ठीक!

ये टिप्स अपनाएं, होगी प्रैग्नेंसी के बाद ढीली पड़ चुकी है स्किन ठीक!

प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं की स्किन ढीली पड जाती है, इससे ​महिलाओं की सुंदरता पर दाग लगता है। इसकी मुख्य वजह है डिलवरी के बाद महिलाओं को बढ़ते वजन, ढीली और लटकती हुई स्किन जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

इसके साथ ही अक्सर महिलाों को स्ट्रेच मार्क्स जैसी परेशानिया भी होने लगती है। जो की देखने में बेहद ही गंदे लगते हैं। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के नुस्खे ट्राई करती हैं।

मगर इतना कुछ करने के बाद भी कई बार अधिक फर्क नहीं नजर आता है। चलिए आज आपको ऐसे ही टिप्स बताते हैं, जिनको यूज करके आप स्किन को ​ढीलापन दूर कर सकते है।

-अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं तो आप प्रोटीन से युक्त भोजन का सेवन कीजिए। प्रैग्नेंसी के बाद महिलाएं को प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। एेसा करने से एक तो उनके शरीर में आई कमजोरी दूर होती है। दूसरा इससे पेटी की चर्बी से छुटकारा मिलता है। पेट की ढीली पड़ी चर्बी को ठीक करने के लिए अपनी डाइट में अंकुरित चना, मछली, या न्यूट्रीला दूध को शामिल कीजिए। इनको खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाने के साथ ही स्किन में कसाव लाने में भी सहायता मिलती हैं।

-प्रैग्नेंसी के बाद आप अपने बच्चे को दूध पीलाईये। कुछ महिलाए बच्चे को खुद का दूध का सेवन नहीं करवाती है। वे सोचती हैं कि दूध पिलाने से उनके बॉडी की शेप खराब हो सकती है, जो की गलत है। बच्चे को दूध पिलाने से ऑक्सीटोसीन नामक हार्मोंन बनता है जिससे गर्भाशय सिकुड़ जाता है। इससे महिला का शरीर गर्भावस्था से पहले के आकार में आ जाता है।

-आप मसाज करके भी ढीली स्किन से छुटकारा पा सकते है। पेट की ढीली पड़ी चर्बी को सही करने के लिए दिन में कम से कम दस मिनट तक विटामिन युक्त क्रीम से मसाज कीजिए। एेसा करने से स्किन में ग्लो आने के साथ ही खुन का संचार ठीक ढ़ग से होने लगता है।

यह भी पढ़ें:

पथरी के लिये रामबाण हैं ये बीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल!