/ / स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है सूरजमूखी का बीज, जानिए यहां

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है सूरजमूखी का बीज, जानिए यहां

सूरजमूखी का बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बीज अपने पोषण संबंधी गुणों के कारण अधिक फायदेमंद होता है।

बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और इसलिए इन्हें किसी न किसी रूप में आहार में अवश्य शामिल करें।

भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक बहुत ही स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें नाश्ते के लिए बने भोजन में अवश्य शामिल कर सकती हैं।

सूरजमुखी के बीज किसी भी मुख्य व्यंजन जैसे, चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल आदि में डाले जा सकते हैं या इन्हें सलाद, पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खाया जा सकता है।

सूरजमुखी के बीजों को किसी भी सॉफ्ट डिश को कुरकुरा बनाने के लिए डाला जाता है। सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बैटर में भी मिलाया जा सकता है। यह उनकी पौष्टिकता को बढ़ाएगा।

सूरजमुखी के बीज का मक्खन बनाने के लिए तीन प्रमुख चीजों, सूरजमुखी के बीज, समुद्री नमक और शुगर मिलाएं। इसे और क्रीमी बनाने के लिए इसमें सूरजमुखी का तेल भी मिलाया जा सकता है। यह दूध और पीनट बटर का अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे ब्रेड पर लगाकर और घर पर बने सॉस में मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

ये फल बढ़ाएगा रोग प्रतिरोधक क्षमता, रोजाना कीजिए सेवन!