सीने का दर्द रक्त संचार कम होने क कारण होता है| इससे हमे सीने में भारीपन, सांस लेने में तकलीफ, पीठ व पेट में दर्द, चक्कर आना, थकान आदि महसूस होता है| सीने में दर्द अधिक सिगरेट पीने, मधुमेय, बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से होता है| इसे अकसर लोग हार्ट अटैक समझ लेते है किन्तु यह दिल के हार्ट अटैक जितना तेज़ नहीं होता और थोड़े इलाज के बाद सही जाता है| इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप सीने के दर्द से छुटकारा पा सकते है|
लहसुन – रोज़ाना लहसुन खाने वालो को दिल की बीमारी नहीं होती| इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी संतुलित रहता है| खून की धमनियों में रक्त का थक्का जमने नहीं देता| आप सुबह गरम पानी के साथ लहसुन की 2-3 कलियों का रोज़ाना सेवन करें|
अदरक की चाय – अदरक भी सीने के दर्द को दूर करने का अचूक नुस्खा है| यह हमारी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है| गरम पानी में अदरक के कुछ टुकड़ो को उबाले फिर इस पानी को छानकर चाय जैसे पी ले|
हल्दी का दूध – हल्दी का प्रयोग भी सीने के दर्द को कम कर देता है| हल्दी में करक्यूमिन नामक पदार्थ पाया जाता है जिसके कई लाभ है| यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है और दर्द से छुटकारा भी दिलाता है|
लाल मिर्च – लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक पदारत पाया जाता है जो सूजन और जलन को कम कर देता है| यह रक्त के बहाव को भी ठीक कर देता है|
तुलसी – तुलसी के अंदर प्रचूर मात्रा में मैग्नेशियम पाया जाता है जो रक्त संचार को बढ़ाता है जो हार्ट के साथ रक्त की नालियों को भी आराम देता है| तुलसी में विटामिन ए पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने से रोकता है| सीने के दर्द की शिकायत हो तो आप तुलसी की 5-7 पत्तिया तुरंत चबा ले या तुलसी की चाय पी लें |
यह भी पढ़ें-
दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिये अपनाये ये घरेलू उपाय