अक्सर लोग चेहरे पर कील- मुंहासो से बहुत परेशान रहते है। कील-मुंहासे युवावस्था में ज्यादा होते है।एक बार पिम्पल या एक्ने आने शुरू हो गये तो इन्हें दूर करना बहुत मुश्किल लगने लगता है।
मुहासो से छुटकारा पाने के लिए ज़रूरी बातें-
हमारे शरीर को पानी की खूब आवश्यकता होती है। पानी हमारे शरीर और त्वचा को स्वस्थ बनाये रखता है। एक बार में ज़्यादा पानी पीने की बजाये हर घंटे में थोड़ा- थोड़ा पानी पीये।
अपने चेहरे को मुहासों से दूर रखने के लिए अपने चेहरे को हर दिन अच्छी तरह से अवश्य साफ़ करें।
जिन लोगो को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें कील- मुंहासे होने का सबसे ज्यादा खतरा बना होता है। जब हमारे शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकलते तो वह हमारे त्वचा पर फोड़े- फुंसियों के रूप में भी बाहर निकलता है। इसलिए ऐसा भोजन करें जो कब्ज़ ना होने दे।
यदि दिनचर्या सही होगी तो हमारी हेल्थ भी बहुत सही होगी। आप अपने उठने और सोने का एक निश्चित समय बना ले और उसे रोजाना अवश्य फॉलो करें।
यह भी पढ़ें-