चाय को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसा सिर्फ दूध वाली चाय को अपनी डाइट में शामिल करने से होता है। लेकिन ऐसी़ बहुत सी चाय होती हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने के स्थान पर फायदा पहुंचाती हैं। हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताते हैं, जिन्हें पीने से आपको कब्ज और एसिडिटी आदि समस्याओं में काफी आराम मिलता है-
यदि आप एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो अदरक की चाय पीना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर अदरक की चाय पाचन कार्यों और आंत्र या बोवेल की गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करती है।
हल्दी की चाय को भी पेट की समस्याओं के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें कर्कुमिन नामक एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो आपके पेट की सूजन को कम करता है। यह आपके जठरांत्र प्रणाली में एसिड रिफ्लेक्स और सूजन के अन्य कारणों के असर को भी कम करने में मदद करता है।
पेपरमिंट चाय शरीर में पित्त और अन्य पाचन रस के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करती है। इस को पीने से भोजन के लिए आंतों से गुजरना आसान हो जाता है। इस चाय में एंटी.इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो एसिडिटी को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें-