दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। भारतीय परंपरा में शुभ काम की शुरूआत से पहले दही खाना अच्छा माना जाता है। दही में रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह जल्दी पच जाती है। पर अगर गलत समय पर दही का सेवन किया जाए तो ये हमारे लिए नुक्सानदायक भी हो सकता है।
यदि आपको जोड़ों में दर्द, स्किन और कोई एलर्जी की प्रॉब्लम है तो दही का सेवन ना करें। आपकी प्रॉब्लम और बढ़ सकती है।
अगर आप दिन में दही खाने के तुरंत बाद सो जाते है तो इससे अपच की समस्या हो सकती है और आपका फैट बढ़ सकता है।
खट्टी दही का सेवन भूलकर भी न करें क्यूंकि इससे आपको फूड प्वाइजनिंग, एसिडिटी और पेट की खराबी जैसे प्रॉब्लम हो सकती है।
यह भी पढ़ें-