आंवला खाना हर उम्र के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप हर दिन आंवला खाते हैं तो आप विल्कुल स्वस्थ रहेंगे।
कुछ लोगों को आंवला खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग अचार मुरब्बा या चटनी के रूप में भी इसे अवश्य खा सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं आंवला के फायदे…….
वजन घटाने में आंवला बहुत मदद करता है। इसके साथ ही दिमाग भी बहुत तेज होता है।
आंवले का रस आंखों के लिए बहुत फायदा करता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह आंखों में होने वाली बीमारी मोतियाबिंद, रतोंधी और कलर ब्लाइंडनेस के लिए फायदा करता है।
आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढ़ाता है, जिससे बीमारियां नहीं होती। आंवला भोजन को पचाने में मदद करता है। अगर पांच ग्राम चूर्ण पानी में भिगो कर सुबह-शाम खाएं तो खट्टे डकार व गैस की शिकायत भी दूर होती है।
आंवला के छाल और इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर छान लें और उसका सेवन करें तो किडनी में होने वाले संक्रमण में बीमारी से बहुत आराम मिलता है।
आंवला के सेवन करने से शरीर की हड्डियों को बहुत ताकत मिलती है। आंवला के सेवन से हड्डी की मजबूती भी बढ़ती है।
यह भी पढ़ें-