आजकल बदलती जीवन शैली की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात हैं, लेकिन यह हमेशा ही रहे तो चिकित्सक की सलाह जरूरी हैं। क्योंकि इसकी मुख्य वजह हो सकती हैं एनीमिया।
आज हर दूसरी लड़की और महिला एनीमिया की शिकार है। जिसकी वजह से उन्हे आएं दिन कमज़ोरी, अन्य रोगों से ग्रसित होना पड़ता है। हालांकि, इसके बेहद से कारण हो सकते हैं जैसे कि -शरीर को पर्याप्त भोजन न मिल पाना, इम्युन सिस्टम का कमज़ोर, जन्म से शरीर में खून की कमी आदि।
ऐसे में एक लड़की को भविष्य में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अभी से ही अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए, ताकी आगे जाकर आपको कोई खतरनाक रोग से जुझना ना पड़ जाए।
हालांकि, हर लड़की या महिलां यह जानती है वे कमज़ोर है और उनके शरीर में खून की कमी है। लेकिन ज़रुरत है तो उन्हे ये बताने की कैसे शरीर में खून भी पूर्ती की जाए।
उन्हे यह मालूम नहीं होता कि उन्हे इसके लिए क्या करना चाहिए और किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए, जिससे की उनका शरीर स्वस्थ रहे। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही जरूरत की चीजों के बारे में, जिनको अपनाकर आप तंदुरुस्त और स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।
विटामिन C से युक्त फलों का सेवन कीजिए, इन्हे आप सुबह नाश्ते के साथ और दिन के भोजन के बाद लीजिए तो आपके शरीर के लिए बेहतरीन होगा। रात के वक्त इनके सेवन से बचना चाहिए।
कड़क चाय या कॉफी का सेवन शरीर में आयरन की मात्रा को कम करता है, जो कि आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
एनीमिया की परेशानी को जड़ से मिटाने के लिए सबसे पहले आपके अपने भोजन में सभी तरह के दालों को शामिल करना होगा। प्रयास कीजिए की आप नियमित रुप से एक कटोरी दाल पीएं।
आपको बता दें कि दालों के सेवन से आयरन की कमी नहीं होती और शरीर में आयरन की कमी होने की वजह ही एनीमिया रोग पैदा होता है।
दालों के अलावा आप जीतनी हरी सब्ज़ियां खाएंगे, उतना ही आपके शरीर के लिए अच्छा होगा। साथ ही सोयाबीन, मटर, सूखे मेवे आदी का सेवन कीजिए।
नोट : डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही आयरन की गोलियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि शरीर में आयरन की अधिक मात्रा भी आपके लिए घातक हो सकती है।
यह भी पढ़ें-