/ / आइए जानते हैं लौकी के जूस से मिलने वाले लाभ

आइए जानते हैं लौकी के जूस से मिलने वाले लाभ

वैसे तो हम लौकी का यूज सब्जी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन अगर इसका जूस बनाकर सर्व किया जाएं तो फिर बात ही क्या होेगी। जी हां लौकी का जूस पीने सेहत को कई लाभ मिलते हैं, साथ ही ये हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता हैं।

वैसे कुछ लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आप इसकी सब्जी की जगह इसका जूस पीना शुरू कीजिए। पर इसके जूस का सेवन करते हुए एक खास बात का ध्यान रखें कि जूस बिल्कुल कड़वा नहीं होना चाहिए। जूस पीने से पहले इसके टेस्ट को चैक जरूर कीजिए। नहीं तो ये फायदे की जगह नुक्सान भी कर सकता है। चलिए जानते हैं इसके लाभ के बारे में…

जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं और पतले होने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं तो इनके लिए लौकी का जूस बेहद लाभकारी होता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। साथ ही इसमें फाइबर होते हैं जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती।

क्या आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आप इनको ठीक करने के लिए लौकी का जूस पीना शुरू कर दीजिए और इसके रस में तिल मिलाकर लगाना चाहिए। एेसा करने से बाल झड़ने भी बंद हो जाते हैं और इनकी रूसी की परेशानी भी ठीक हो जाती है। इस जूस का लगातार सेवन करते रहने से सफेद हो रहे बाल भी काले होने लगते हैं।

कब्ज की शिकायत होने पर सुबह उठकर एक गिलास लौकी का जूस पीना लाभकारी होता है। इसके पोषक तत्व पेट को साफ रखते हैं और पाचन संबंधी परेशानी से निजात दिलाते हैं।

ब्लड शुगर के रोगियों को खाली पेट लौकी खाने से आराम मिलता है। इसका जूस भी डायबिटीज में लाभदायक होता है। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

लौकी का जूस शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। इससे आप दिल के रोगों से दूर रहते हैं।