गर्मी का मौसम शुरू हो चुका हैं,ऐसे में मुरब्बे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। मुरब्बा शरीर को ठंडक पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियों से बचाता हैं। आंवले के मुरब्बे के अलावा और भी कई तरह के मुरब्बे होते हैं जैसे गाजर, सेब और बेल का मुरब्बा।
इन सभी में विटामिन,कैल्शियम,आयरन,फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। चलिए जानते हैं मुरब्बे के लाभ के बारे में…
आंवले का मुरब्बा सेहत के लिए लाभकारी होता हैं, इसके सेवन करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। आंवले के मुरब्बे में विटामिन-सी, आयरन तथा फाइबर काफी मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी है।
रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से हाई ब्लड प्रैशर की परेशानी में लाभ मिलता है। ये शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और कब्ज एवं एसिडिटी की परेशानी को भी दूर करता है। इसके अलावा आंवले के सेवन से एनर्जी आती है जिससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।
सेब के मुरब्बे में आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है तथा दिमाग भी ठंडा रहता है।
इसके अलावा सेब का मुरब्बा खाने से मोटापे की परेशानी दूर होती है। जिन लोगों को रात में नींद न आने की परेशानी होती है उनके लिए ये मुरब्बा खाना बेहद गुणकारी होता है।
गाजर के मुरब्बे में आयरन तथा विटामिन-ई होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके सेवन से पेट की गैस तथा जलन दूर होती है।
गाजर का मुरब्बा खाने से दिमाग तेज होता है और ये डिप्रेशन की परेशानी को भी दूर करता है। हर रोज इसको खाने से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियां भी ठीक हो जाती है।