/ / आइए जानते हैं अधिक भूख लगने की क्या वजह है

आइए जानते हैं अधिक भूख लगने की क्या वजह है

अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो आप इन समस्याओं के शिकार हो सकते है। आपको बता दें कि कुछ लोगों को बहुत भूख लगती है। ऐसे में वो थोड़ी देर बाद कुछ न कुछ खाते रहते हैं। अधिक भूख लगने के पीछे कई वजह हो सकती है। ऐसे में एक बार चिकित्सक से जरूर चेकअप करवाएं। चलिए हम आपको बताते है कि अधिक भूख लगने की क्या वजह हो सकती हैं।

मोटापा की वजह से : सबसे बड़ा कारण हो सकता है मोटापा। मोटापे की वजह से आपको अधिक भूख लगती है। शरीर में अतिरिक्त फैट के कारण से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख अधिक लगती है।

 

तनाव : तनाव में होने पर कोर्टिसाल हार्मोन शरीर में बनना शुरु हो जाता है, जिससे भूख लगती है।

 

महिलाओं के लिए पीरियड्स : पीरियड्स में महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है क्योंकि इस समय शरीर में बहुत सारे हार्मोवल चेंज होते है।

 

डीहाइड्रैशन : अधिक भूख लगने की वजह से डीहाइड्रैशन भी हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने की वजह से अधिक भूख लगती है।

 

दवाइयां : कई बार दवाइयों का सेवन करने से बहुत भूख लगती है। एलर्जी तथा एंटीबायोटिक की दवा लेने पर भूख अधिक लगती है।