/ / अगर आपको भी दांतों में होती है तेज झनझनाहट, तो जरूर पढ़े ये आर्टिकल

अगर आपको भी दांतों में होती है तेज झनझनाहट, तो जरूर पढ़े ये आर्टिकल

क्या आप दांतों की तेज झंझनाहट से परेशान हैं! आपको बता दें कि शरीर के बाकी अंगों की तरह दांतों का स्वस्थ्य होना भी बेहद जरूरी है। दांत पीले या खराब हो जाएं तो देखने में भी अच्छे नहीं लगते।

इसके साथ ही कमजोर दांतों की वजह से इनमें ठंड़ा या गर्म लगना भी शुरू हो जाता है। जिससे कई बार दांतों में तेज झंझनाहट होनी शुरू हो जाती है।

इसी वजह से आसानी से कुछ खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। वैसे तो दांतों की सैंसीविटी से बचने के लिए बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मौजूद हैं लेकिन इनके यूज से कुछ वक्त तक ही दांत ठीक रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खे…

दांतों में सैंसिविटी की परेशानी है तो हर रोज दिन में 2 बार 1-1 चम्मच काले तिल चबाने चाहिए। इसके यूज से दांतों में झुनझुनाहट की परेशानी दूर हो जाएगी।

एक-एक चम्मच तिल,सरसों तथा नारियल का तेल लीजिए। इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। हर रोज ब्रश करने के बाद इस मिक्स किए हुए तेल से दांतों तथा मसूढ़ों की अच्छी तरह से मसाज कीजिए। मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कीजिए। इससे दांत और मसूढ़े मजबूत होने शुरू हो जाएंगे।

थोड़ा सा नमक तथा सरसों का तेल दोनों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इस मिश्रण से दांतों की धीरे-धीरे मसाज कीजिए। हर रोज मालिश करने से मसूढ़े तथा दांत मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें-

अपनाये यह घरेलू नुस्खा पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए