/ / मोटापा कम करने के लिए इन चीजों को शहद के साथ मिलाकर करें सेवन

मोटापा कम करने के लिए इन चीजों को शहद के साथ मिलाकर करें सेवन

आप अगर मोटापे से परेशान हैं,तो हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिनको शहद के साथ मिलाकर सेवन करने पर मोटापे से छुटकारा मिल सकता है। शहद में मौजूद विटामिन ए, बी,सी तथा कैल्शियम,सोडियम आदि तत्व शरीर के अनेक रोगों से लड़ने की शक्ति रखता है जिससे शरीर में शक्ति,स्फूर्ति तथा ताज़गी आती है और शरीर स्वस्थ हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं इन चीजों के बारे में..

शहद और लहसून : आप अगर लहसुन की दो कलियों को पीसकर इसमें एक चम्मच शहद का मिलाकर एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की चर्बी कम होती है। और चर्बी गायब तो मोटापे से मिलेगा छुटकारा।

छाछ और शहद : आप छाछ में एक चम्मच शहद मिक्स करके पीया जाए तो इससे शरीर की पाचन क्रिया ठीक रहती है, इससे शरीर सही कैलोरी खर्च करेगा तथा वज़न कम होगा।

लौकी का रस और शहद : अगर आप एक गिलास लौकी के जूस में एक चम्मच शहद का मिलाकर पीने से पेट की बड़ी हुई फैट कम हो जाती है।

नींबू और शहद : आप एक नींबू को एक गिलास गुनगुने पानी में निचोड़े तथा इसमें एक चम्मच शहद का मिलाकर पीने से शरीर का थुलथुलापन खत्म हो जाता है

यह भी पढ़ें-

क्या आप खुजली से हैं परेशान? तो अपनाएं ये टिप्स