/ / बादाम के सेवन से स्किन से जुड़ी गंभीर समस्या भी होती है दूर

बादाम के सेवन से स्किन से जुड़ी गंभीर समस्या भी होती है दूर

बादाम का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम में हजारों तर​ह के फायदे माने जाते है। इसमें प्रोटीन, मिनेरल, विटामिन और वसा की बहुत ही भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर में कई तरह की बिमारियों को भी दूर करती हैं। बादाम में कई सारे ऐसे पोषक तत्‍व शामिल होते हैं जो हमारे याद्दाश्त को बढाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। वहीं बादाम के सेवन से स्किन से जुडी गंभीर समस्या भी दूर होती है।

डॉक्टर भी बीमारी के समय बादाम खाने की सलाह देते है। बादाम के सेवन से दिल से जुडी कई तर​ह की गंभीर परेशानियों से छूटकारा पा सकते हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि बादाम पर अब तक कई तरह के रिसर्च हो चुके हैं। शोध में यह बात सामने आई कि इसके नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाता हैं।

बादाम हमारे ब्‍लड सर्कुलेशन को सही रखने में भरपूर मदद करता है। बादाम में फाइबर की प्रचूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे पाचन क्रिया को सही रखता है। बादाम में पौटेशियम,सोडियम और कैल्शियम की काफी मात्रा होती है तो हमारे हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बादाम के सेवन से कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। यह ह​मारे शरीर में ऊर्जा और शक्ति की पूर्ति करता है। इसके साथ ही यह डायबिटीज और गर्भवती महिला के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें-

अपनाये ये टिप्स और दूर करे दिमागी थकान को