वर्तमान समय में लोग काम करने से पहले ही थकान महसूस करने लगते है। इसकी वजह गलत खान पान और आपकी जीवनशैली मुख्य कारण हो सकता है। इस थकान को दूर करने के लिए हम डॉक्टर की सलाह लेते है या डॉक्टरों के चक्कर ही लगाते रह जाते है। देखा जाए तो डॉक्टरों द्वारा भी सुबह योग करने की सलाह दी जाती है। योग हमारे शरीर को पूर्ण्तः फिट तो रखता ही है साथ ही यह हमारे शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में बता रहे है जिसे करने से आप अपनी शारीरिक कमजोरी से पूर्ण्तः छूटकारा पा सकते है।
तितली आसन
इस आसन को करने से आप जांघो और पैर के फैट को आसानी से कम कर सकते है। इसमे आप दोनों पैर को जोड कर जांघों को तितली की तरह फडफडाया जाता है। इसे बद्धकोणासन आसन भी कहा जाता है। इसे गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
बालासन
इस योगा को करने से पेट और हिप्स की चर्बी को घटा सकते है। इसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। इससे शरीर पूर्ण्तः फिट बनती है और काम करने की एनर्जी दोगूना हो जाता है।
कपालभाती
कपालभाती को करने से शरीर में शुद्ध हवा का संचार होता है। माना जाता है कि इस योगासन को करने से प्रजनन कोशिकाओं का विकास के साथ ही शरीर में अत्यधिक एनर्जी आती है।
पश्चिमोत्तासन
इस योगासन को करने से से तनाव कम होता है और पेट की चर्बी भी पूर्ण्तः कम होती है। पश्चिमोत्तासन को करने से महिलाओं में गर्भाशय और अंडाशय को उत्तेजित रखता है।
यह भी पढ़ें-