/ / चलिए जानते हैं नारियल तेल के फायदों के बारे में

चलिए जानते हैं नारियल तेल के फायदों के बारे में

अगर आप तनाव से ग्रसित हैं तो आप नारियल तेल का यूज करके तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। वैसे नारियल तेल का यूज अधिकतर इंसान चेहरे और बालों पर करते हैं लेकिन इसमें मौजूद स्वास्थ्य गुणों को बारे में शायद आप लोग जानते होंगे। चलिए जानते हैं नारियल तेल के और क्या-क्या फायदे हैं।

अगर आप तनाव से ग्रसित हैं तो आप अपनी कनपटियों और माथे पर हल्के हाथों से नारियल तेल की मालिश कीजिए। इससे सिर दर्द और तनाव से छुटकारा मिलता है।

क्या आपको बार-बार भूख लगती है तो नारियल तेल का सेवन कीजिए। नारियल तेल में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा काफी होती है, जो भूख को कंट्रोल में रखते है।

क्या आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो आप नारियल तेल का यूज कीजिए। क्योंकि डायबिटीज के मरीज के लिए नारियल तेल काफी गुणकारी होता है। नारियल तेल अग्नाशय में एंजाइम के उत्पादन की मांग कर करता है और इन्सुलिन की मात्रा बढ़ा देता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

इसमें कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों के विकास में जरूरी तत्व है। इससे जोड़ों के दर्द की सामान्‍य बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है।
इसमें एंटी-वाइरस और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो घाव को जल्‍दी भर देते है।

यह भी पढ़ें-

गर्म पानी में नींबू और शहद का मिश्रण,सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद