सरसों का तेल कई लोगों के घरो में खाना बनाने में यूज़ किया जाता है| ये तेल केवल शरीर को हैल्दी बनाने में ही काम नहीं आता परन्तु यह त्वचा को सुंदर बनाने में भी बहुत लाभदायक है| इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते है| इस तेल के उपयोग से जोड़ों के दर्द, कान के दर्द से आसानी से निजात पाया जा सकता है| आइये जानें इस तेल के कुछ अन्य फायदे :
दर्द दूर करे
अगर आपके शरीर में जोडो में दर्द हो रहा हो तो आप सरसों के तेल की मालिश करें| यह तेल अंदरुनी दर्द से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है|
स्किन के लिए लाभदायक
त्वचा को सुंदर बनाने में सरसों का तेल बहुत लाभदायक होता है| इस तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है| इसका इस्तेमाल करने से शरीर में पोषक तत्व जाते है और साथ ही स्किन चिकिनी व शाइनी बनती है|
भूख बढ़ाने में फायदेमंद
भूख न लगने की समस्या में सरसों का तेल बहुत असरदार होता है| यह हमारे शरीर में ऐपिटाइजर की तरह काम करता है जिससे भूख लगने लगती है|
वजन कम करे
विटामिन, थियामाइन, फोलेट व नियासिन से भरपूर सरसों का तेल शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है| इसके सेवन से वजन आसानी से कम किया जा सकता है|
अस्थमा में फायदेमंद
अस्थमा के पेशेंट्स के लिए सरसों का तेल बहुत असरदार होता है| इसमें अधिक मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक होता है| कोल्ड हो जाने पर भी सरसों का तेल उपयोग में लिया जा सकता है| इसकी 4-5 बूंदे गरम कर के अपनी नाक में लगाएं, बहुत फायदा मिलेगा|
दांत का दर्द दूर करे
दांत के दर्द से निजात दिलाने में सरसों के तेल बहुत फायदेमंद होता है| इस तेल में हल्का सा नमक डालें और फिर इसे मसूड़ों पर लगाएं| ऐसा करने से दांत के दर्द से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा|
इम्युनिटी बढाए
शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में सरसों का तेल बहुत लाभप्रद साबित होता है| इसके उपयोग से शरीर की अंदरुनी कमजोरी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है| इस तेल को रोज़ाना यूज़ में लें और मालिश करें| ऐसा करने से शरीर को बहुत फायदा मिलेगा
यह भी पढ़ें-