अपने घर के आसपास पौधे लगाने की सलाह हमे हमेशा दी जाती है। एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे हवा को शुद्ध करते हैं।
एलोवेरा (घृत कुमारी) कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को अवशोषित कर लेता है। घर में लगाए जाने वाले लाभकारी पौधों में से यह एक है। यह ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। एलोवेरा का एक पौधा नौ एयर प्यूरीफायर के बराबर होता है। यह हर मौसम और मिट्टी में आसानी से लग जाता है।
बैंबू ( के पौधे को पर्याप्त सूरज की रोशनी की भी जरूरत नहीं होती और यह घर के अंदरूनी भागों जैसे कमरों आदि में रखे जाने पर भी आसानी से विकसित होता है। हवा को शुद्ध करने साथ ही यह वातावरण को रोगाणु मुक्त भी रखता है। कम पानी में भी आसानी से लग जाने वाला यह पौधा आसानी से मिल जाता है।
आइवी पौधा अपने रोपण के छह घंटे के भीतर ही हवा को शुद्ध करना शुरू कर देता है। यह हवा में मौजूद अवशिष्ट कणों को 58 प्रतिशत और हानिकारक विषाक्त कणों को 60 प्रतिशत तक दूर कर देता है।
स्पाइडर पौधा कम धूप में भी अच्छे से प्रकाश संश्लेषण करने के लिए जाना जाता है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड, स्टेरीन और गैसोलीन को हटाकर हवा को शुद्ध करता है।
स्नेक पौधा भी सूरज की कम रोशनी में अच्छी तरह से प्रकाश संश्लेषण कर सकता है। शयनकक्ष में रखे जाने के लिए यह बिल्कुल उपयुक्त है, क्योंकि यह रात में भी ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है।
यह भी पढ़ें-