/ / अंजीर के सेवन से सर्दी से जुड़े कई रोगों से मिलता है छुटकारा

अंजीर के सेवन से सर्दी से जुड़े कई रोगों से मिलता है छुटकारा

हमारी सेहत के लिए अंजीर बेहद गुणकारी होती हैं, अगर सर्दियों में इसका सेवन किया जाएं तो सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसका सेवन करने से सर्दी से जुड़े कई रोगों से छुटकारा मिलता है।

अंजीर में तांबा, सल्फर तथा क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाए जाते हैं। विटामिन बी और सी भी होता है।

इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसीलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें पौटेशियम होने की वजह से ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने में सहायता करते है। साथ ही साथ इसमें मौजूद हाई-कैलोरी आपको वजन बढ़ाने में भी सहायता करती है। वजन बढ़ाने के लिए इसका आप दूध के सेवन कीजिए।

अगर आप हर रोज 3 अंजीर का सेवन करेंगे तो इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी। इसमें मौजूद फाइबर आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है।

अंजीर में मौजूद फिनॉल, ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड आपको दिल के रोग होने से भी बचाता है।

यह भी पढ़ें-

ऐसे करें अपना बचाव मधुमक्‍खी के डंक मारने के बाद