/ / आप भी इस परेशानी से हैं परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपाय
Woman has stomachache,stomachache

आप भी इस परेशानी से हैं परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या होना आमबात है। खाने में पोषण की कमी, शरीर में पानी की कमी और बदलती जीवन शैली की वजह से लोगों को कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कब्ज के पीछे कई वजह हो सकती हैं जैसे कि खाने के बाद बैठे रहना, रात को खाने के बाद शीघ्र सो जाना आदि।

कब्ज की समस्या से सिर्फ बूढ़े ही नहीं बल्कि जवान भी परेशान है। कब्ज के बारे में लोग खुलकर बात करना भी पसंद नहीं करते। अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। चलिए जानते है कुछ घरेलू टिप्स के बारे में –

शहद: कब्ज से राहत पाने के लिए शहद का यूज कीजिए। एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर रात को सोने से पहले पीना चाहिए।

त्रिफला फायदेमंद : कब्ज के लिए त्रिफला काफी लाभदायक है। बीस ग्राम त्रिफला को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठ कर त्रिफला को छानकर पानी पी लें। इससे कुछ दिनों में ही कब्ज की शिकायत दूर होगी।

मुनक्का : मुनक्का में मौजूद तत्व कब्ज को नष्ट करने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले रोज मुनक्का खाएं। इससे कब्ज की शिकायत दूर होगी।

कीजिए किशमिश का यूज : किशमिश को पानी में भिगोकर रख दीजिए। बाद में इसे पानी से निकाल कर खा लीजिए। इससे कब्ज से राहत मिलेगी।

अजवायन : अजवायन, त्रिफला तथा सेंधा नमक को पीस कर चूर्ण तैयार कर लीजिए। हर रोज इस चूर्ण का सेवन हल्के गर्म पानी के साथ कीजिए। इससे पेट साफ होगा।