वर्तमान समय की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने कामों में इतने अधिक व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने खाने-पीने का कोई ध्यान ही नहीं रहता, जिससे कि उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। लेकिन क्या आप यह जानते हैं अगर ठीक समय पर पोष्टिक भरपूर आहार ना लिया जाए तो बाद में शरीर को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जी हां, अगर आप अपने खाने-पीने में सही तरह से ध्यान नहीं देंगे तो ऐसे में शरीर में खून की बहुत ही कमी हो सकती हैं। खून की कमी होने पर शरीर ठीक तरह से काम करना भी बंद कर देता है और अंदरूनी कई तरह की गंभीर समस्या भी पैदा होने लगती हैं। जैसे- कमजोरी, चक्कर आना और थकावट आदि।
अगर आपको भी ऐसी कोई गंभीर समस्या है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाकर शरीर में खून की कमी को बहुत हद तक पूरा किया जा सकता है।
अनार
अनार में आयरन बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। अगर इसका सेवन रोजाना नियमित रूप से किया जाए तो यह शरीर में खून की कमी को बहुत जल्दी ही पूरा करता है।
केला
केले में प्रोटीन, आयरन, और खनिज जैसे तत्व अत्यधिक मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर में खून की पूरा करने में बहुत मदद करते हैं।
चुकन्दर
चुकन्दर खून की कमी के लिए एक रामबाण इलाज है। प्रतिदिन चुकंदर का सेवन बहुत जल्दी खून की कमी को अवश्य पूरा कर सकता है।
गाजर
गाजर का जूस पीकर भी शरीर में खून की कमी को बहुत हद तक पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा गाजर आंखों की रोशनी को तेज करने में भी बहुत मददगार है।
यह भी पढ़ें-