पंचकूला, 03 फरवरी: शहर को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए निगम ने अनूठी पहल की है जिसके तहत सौन्दर्य-करण पर 36 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सैक्टर 5-6 गीता चैक के डिवाईडिंग रोड़ से सौन्दर्यकरण के कार्य की शुरूआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। कार्य का शुभारम्भ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद रितु गोयल ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर किया। इस मौके पर निगम के म्यूनिसिपल इंजिनियर आर के शर्मा ने मंत्र उच्चारण किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि निगम द्वारा सैक्टर 6-7 की डिवाईडिंग, सैक्टर 1 -2 व 1-6 की मुख्य सड़कों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। यह कार्य 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारों पर आवश्यकता अनुसार लगभग एक किलोमीटर लम्बाई के चैनल, ग्रिल, साढे तीन किलोमीटर थर्मो प्लास्टिक पेंट, सड़को का पेच वर्क, साईन बोर्ड आदि लगवाए जाएगें। उन्होंने बताया कि सौन्दर्यकरण में शहर के विभिन्न स्थानों पर मुख्य द्वार व चैराहों में फव्वारे, लाईटें आदि भी लगाई जाएगी।
श्री गुप्ता ने स्वच्छ सर्वेक्षण एवं सौन्दर्यकरण अभियान में शहर वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें ताकि इसे जन आन्दोलन का रूप देकर सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना एवं अभियान तभी सफल होते हैं जब उसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण ने बताया कि सड़कों के किनारों पर रंग बिरंगे फूलों की क्यांरियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा रोड बर्म का रंग भी बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पंचकूला को नम्बर वन लाने के लिए भी निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, पार्षद सुशील गर्ग ने भी विधानसभा अध्यक्ष व मेयर का आभार जताते हुए बताया कि उप दमकल केन्द्र में दो गाड़ियांे के अलावा मेनपावर उपलब्ध करवाई गई है। मौके पर एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम संयम गर्ग, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, उपनगर आयुक्त दीपक सूरा,, कार्यकारी अभियंता अंकिम लोहान, संजीव गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक साधु राम, एसडीओ राजकुमार शर्मा, पार्षद नरेन्द्र लुबाना, सरेश वर्मा, रितु गोयल, सुनीत सिंगला, जय कौशिक राकेश अग्रवाल, जजपा के जिला प्रधान ओपी सिहाग, सीबी गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।