हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला सैक्टर 20 में सब दमकेन्द्र का किया लोाकार्पण

 

पंचकूला, 03 फरवरी: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे उन पर पंचकूला निगम ने अपना कार्य करना आरम्भ कर दिया है। इसी कड़ी में सैक्टर 20 में सब दमकेन्द्र का लोाकार्पण किया गया और इसके शुरू होने से धग्गर पार के क्षेत्र के लोगों की लम्बित मांग को पूरा किया गया।

श्री गुप्ता सैक्टर 20 के सामुदायिक केन्द्र में दमकल केन्द्र का उदघाटन करने उपरांत आयोजित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचकूला के विभिन्न विकास कार्यो पर 7.98 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है और इस दिशा में 5 टैण्डर हो चुके हैं। शेष दो टैण्डर भी प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएगें।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं सौन्दर्यकरण को लेकर 7 सुत्रीय कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसके तहत बेसहारा पशुओं व आवारा कुतों से निजात दिलाना, प्लास्टिक मुक्त व प्रदुषण में सुधार करना, सौन्दर्यकरण, नशा मुक्त, स्लम फ्री एवं अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ पंचकूला को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सुखदर्शनपुर में गौशाला का निर्माण करवाया जा चुका है। इसके साथ साथ इसी गांव में 5 जनवरी को डाॅग पांण्ड का भी उदघाटन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक गरीब व जरूरतमंद लोगों को पक्की छत देने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। शहर को सुन्दर, स्वच्छ बनाने के लिए हरित क्रांित को बढावा दिया जाना अनिवार्य है। इसके लिए सभी स्वंयसेवी संस्थाएं, रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन एवं पार्षद,  पौधारोपण अभियान की दिशा में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करके उनके संरक्षण हेतू ट्रीगार्ड भी लगाना अनिवार्य है। इसके लिए निगम के अधिकारी किसी भी कम्पनी एवं फर्म से विज्ञापन ले सकते है।

श्री गुप्ता ने कहा कि पंचकूला को नशा मुक्त करने की दिशा में कोई भी नागरिक नशा तस्करी में शामिल पाया जाता है तो उसकी सूचना संबधित एसएचओ, मेयर के साथ साथ उन्हें दे सकते है। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए भी निगम के अधिकारियों द्वारा विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के सैक्टर 15 व 19 में वैण्डिगं जाॅन तैयार किए जा चुके है। अन्य सैक्टरों में भी वैण्डिग जाॅन की पहचान की गई है, इनमें भी प्राथमिकता के आधार पर पंचकूला वासियों को एक ही स्थान पर रेहड़ी फडी के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में सर्वे के दौरान 1500 रेहड़ी फड़ी वालों की पहचान की गई है, जबकि अन्य राज्यों के चार हजार के लगभग वैण्डर है।

इस अवसर पर बोलते हुए नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला में अब तक लगभग चार हजार करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के आशिर्वाद से लोगों की पुरानी मांग सैक्टर 20 में उप दमकल केन्द्र खोलकर पुरी की गई है। उन्होंने कहा कि गत 27 जनवरी को नगर निगम की बैठक में उप दमकल केन्द्र का मुददा रखा गया था ओर निगम के अधिकारियों ने इस दिशा में तीव्रता दिखाते हुए सात दिन में इसे पूरा कर दिखाया।  इसके लिए उन्होंने निगम के अधिकारियों का आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, पार्षद सुशील ने भी विधानसभा अध्यक्ष व मेयर का आभार जताते हुए बताया कि उप दमकल केन्द्र में दो गाड़ियांे के अलावा मेनपावर उपलब्ध करवाई गई है। इस केन्द्र से आपातकाल के समय 40 फीट ऊंची ईमारतों तक सेवाएं दी जा सकेंगी। इस मौके पर एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम संयम गर्ग, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, उपनगर आयुक्त दीपक सूरा, कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान, संजीव गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक साधु राम, एसडीओ राजकुमार शर्मा, पार्षद नरेन्द्र लुबाना, सरेश वर्मा, रितु गोयल, सुनीत सिंगला, जय कौशिक राकेश अग्रवाल, जजपा के जिला प्रधान ओपी सिहाग, सीबी गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply