लड़कियां, फैशन और ब्यूटी का तो बहुत ही पुराना नाता रहा है और इसी के चलते सभी चाहतीं हैं कि उनका फेस हमेशा ही ग्लो करता रहे। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा अवश्य लेती हैं। वहीं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले कैमिकल्स चेहरे को बहुत नुकसान भी पहुंचा सकते है, यह तो आपने सुना ही होगा।
वहीं कई लोगों ने आपको अपने ग्लो को बढ़ाने के कई दमदार नुस्खे भी बताए होंगे। लेकिन आज हम आपके अपने फेस पर कुछ लगाने के लिए नहीं कहेंगे। बल्कि हम तो आपको बस खाना खाने के लिए कह रहे हैं। जी हां, हम यहां आपको बताने वाले हैं कि आप अपने ब्रेकफास्ट में कुछ पोषक चीजें शामिल कर के अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं।
टमाटर :- टमाटर में कइ्र तरह के गुण पाए जाते हैं यह तो आप सभी ने सुना ही होगा। हम आपको बता दें कि इसमें मौजूद लाइकोपीन सूरज की तेज किरणों से बचाता है। अगर रोज के ब्रेकफास्ट में टमाटर को शामिल किया जाए तो कुछ दिनों में आप खुद चेहरे में निखार महसूस करेंगे।
दूध या दही :- दूध और इससे बनने वाले उत्पाद हमारे शरीर के लिए कितने पौष्टिक होते हैं यह तो हम जानते हैं। इन पदार्थों में विटामिन ए और कैल्षियम पाया जाता है। इसे ब्रेकफाट में शामिल करें, इससे चेहरे मॉश्चराइज्ड रहता है और ग्लो आता है।
ग्रीन टीः- ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी हैल्दी होते हैं साथ ही उसे ग्लोइंग बनाते हैं। ब्रेकफास्ट में ग्रीन टी का साथ आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
तरबूज :- गर्मियों के सीजन में तरबूज भी सबका चहेता फल होता है। इसमें भी लाइकोपीन पाया जाता है जो चेहरे को प्राकृतिक सुंदरता देने में मदद करता हैं। तरबूज में पाई जाने वाली पानी की मात्रा भी चेहरे को हाइड्रेड रखती है और इससे चेहरा हमेशा चमकदार रहता है।
अखरोट :- ड्राय फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं यह तो हम सभी जानते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई की अच्छा मात्रा पाई जाती है। इसे भ्ी रोज के ब्रेकफास्ट में शामिल करना चाहिए। इसस ड्राई स्किन से राहत मिलती है और ग्लो बढ़ता है।