स्वास्थ्य के लिए मूली काफी लाभदायक हैं इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए। मूली के पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें कई पोष्टिक तत्व मौजूद होते है जो हमे कई तरह की समस्याओं से बचाएं रखते है।
मूली के पत्तों में एंथोसाइनिन होता है जो कैंसर के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता है।
इसके पत्तों को खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं और त्वचा में निखार आता है।
इसमें फाइबर होता है जो कब्ज दूर कर पाचन को दुरुस्त रखता है।
मूली के पत्ते खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
मूली के पत्तों में आयरन तथा फास्फोरस जैसे तत्व होते है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है तथा कमजोरी दूर होती है।
इसके पत्तों का सेवन करने से यूरिन संबंधित कई समस्याए दूर होती हैं।
इसके पत्तों में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है जो जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।
इस में एंटी कंजेस्टिव गुण होते है, जिससे कफ की समस्या में फायदा होता है।