/ / शंख बजाने से मिलते हैं ऐसे फायदें, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शंख बजाने से मिलते हैं ऐसे फायदें, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शंख बजाना हमेशा ही आध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शंख से आपको सिर्फ आध्यात्मिक लाभ ही प्राप्त नहीं होते, बल्कि इससे आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

अगर आपको किसी भी तरह की सांस की समस्या है तो आप रोजाना शंख अवश्य बजाएं। इससे आपकी हर तरह की समस्या खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं, हर रोज शंख बजाने वाले लोगों को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

शायद आपको पता न हो लेकिन शंख की आवाज हार्ट अटैक के चांसेज को काफी कम कर देती है। यह हृदय रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है।

शंख बजाना पुरूषों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। दरअसल, शंख बजाने से गुदा और प्रोस्‍टेट सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इससे गुदा की मासपेशिया मजबूत होती है और पाइल्स से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा पुरूषों को प्रोस्‍टेट संबंधी बीमारियां नहीं होती।

राजमा में होता है प्रोटीन, जो स्वस्थ्य के लिये है लाभकारी