/ / अरबी का सेवन करने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है

अरबी का सेवन करने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है

अरबी का सेवन लोग सब्जी बना कर करते है और कई लोग इसके पत्तों की पकौड़ी बनाकर खाते है| इसके अलावा अरबी को व्रत में फलाहार के रूप में प्रयोग में लिया जाता है| इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और आयरन पाया जाता है| अरबी के शरीर के लिए बहुत से स्वास्थ लाभ हैं|

पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम से भरपूर अरबी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में फायदेमंद होती है| इसके सेवन से स्ट्रेस और हार्ट सम्बन्धी रोग खत्म हो जाता है|

विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व अरबी में प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से बचाते हैं

अरबी में फाइबर होता हैं जिससे इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा कंट्रोल में रहती है और मधुमेय रोगी सही रहता है|

अरबी से भूख शांत रहती है। यह मेटाबॉलिज्म को क्रियात्मक बनाता है इसलिए इसके प्रयोग से वजन को कम किया जा सकता है|

अरबी में फाइबर्स अधिक मात्रा में होते हैं जिससे पाचन क्रिया सुचारु रूप से काम करती है|

अरबी के रूट्स में विटामिन ए , ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते है जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते है।

अरबी के पत्तों का सेवन पित्त से जुडी समस्याओं में जरूर करना चाहिए| आपको अरबी के पत्तों के रस में थोड़ा-सा भूना हुआ जीरा मिलाकर लेना चाहिए| समस्या खत्म हो जाएगी|

अरबी के इस्तेमाल से खांसी बहुत जल्दी सही हो जाती है। इसका इस्तेमाल आप सब्जी या रस के रूप में कर सकते है|

यह भी पढ़ें-

अपनाएं ये टिप्स आंख का लाल होना और सूजन आने पर उससे बचने के लिए