नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से बाल और त्वचा को नेचुरल रूप से बहुत फायदा मिलता है| इससे स्किन कोमल, चमकदार और स्वस्थ हो जाती है| ये तेल बालो में लोशन, क्रीम और कंडीशनर का काम करता है| बहुत से लोग नारियल के तेल के फायदों के बारे में नहीं जानते| आज हम आपको बताएंगे नारियल के तेल के फायदे, जानिये यहां –
नारियल के तेल का इस्तेमाल मेकअप करने से 10 मिनट पहले न भूलें| इसके प्रयोग से आपका मेकअप जल्दी खराब नहीं होगा और लम्बे समय तक टिका रहेगा।
कोकोनट ऑइल का इस्तेमाल रोज़ाना रात में सोने से पहले करें| इससे आपकी त्वचा को बहुत फायदा मिलेगा। ध्यान रखें कि आप इसे अपने चेहरे पर रोजाना सोने से पहले करीब 30 मिनट तक लगाये। फिर चेहरे को मुलायम कपडे से साफ़ कर लें।
बेजान और रूखे हाथ वाले लोगो को नारियल तेल को प्रयोग अवश्य करना चाहिए| ये शरीर में आर्द्रता पहुँचाता हैं। इसको लगाने के बाद आप अपने हाथो पर ग्लव्स भी पहन सकते हैं ताकि इसका असर आपके हाथो पर अच्छे से हो|
आंखों के लिए नारियल का तेल काफी असरदार होता है| डार्क सर्किल और झुर्रियों की समस्या इस तेल के प्रयोग से कुछ समय में एकदम सही हो जाती है। इसका इस्तेमाल आँखों के आसपास बहुत कम मात्रा में ही करें, जल्द फायदा मिलेगा| ध्यान रखें कि नारियल तेल आंखों के अंदर ना जाए|
अगर आपको शरीर के किसी भी भाग में खुश्की महसूस होती है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इस तेल को लगाने से शरीर पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता|
यह भी पढ़ें-
पुदीने की चाय को बनाएं अपने डाइट का हिस्सा, हेल्थ में आएंगे ये बदलाव…