लोग बर्फ का इस्तेमाल अक्सर तरल पेय को ठंडा पीने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा भी आपके लिए लाभदायक होता है। हम आपको बर्फ से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं-
यदि दवा का स्वाद कड़वा है तो आप दवाई खाने से कुछ देर पहले बर्फ का टुकड़ा मुंह में रख लें। इससे आपको दवाई कड़वी नहीं लगेगी।
कई बार स्वाद-स्वाद में लोग कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं, जिसके कारण खाना सही तरह से नहीं पचता। इस स्थिति में आप बर्फ का एक टुकड़ा खा लें, आपका भोजन पच जाएगा।
अगर आपको सुबह मेकअप करने का समय नहीं है तो आप एक कपडे़ में काॅटन लपेटकर उसे फेस पर रगड़ें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा।
सिरदर्द होने पर प्लास्टिक में बर्फ का टुकड़ा रखकर उसे सिर पर रगड़ें। आराम महसूस होगा।
अगर आपको चोट लग गई है और खून निकल रहा हो तो आप वहां पर बर्फ लगाएं। इससे खून बहना बंद हो जाएगा।