बदलते लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोगों में पैदल चलना और साइकिल का प्रयोग बहुत कम हो गया है। साइकलिंग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। साइकलिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं हृदय स्वस्थ रहता है। आज हम आपको बताएंगे साइकलिंग करने से हमे क्या फायदा है।
साइकल चलाने से सेरोटोनिन, डोपामाइन व फेनाइलेथैलामाइन जैसे रिसायनों बढ़ जाते हैं। जो दिमाग से उदासी पैदा होने वाले रिसायनों को खत्म कर देता है, जिससे खुशी महसूस होने के साथ ही तनाव दूर होता है।
साइकलिंग घुटनों और जोड़ो के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद है। लगातार साइकिल चलाने से पैरो की पूरी कसरत होती है और आप घुटनों और जोड़ो के दर्द से छुटकारा पा सकते है।
शुगर के मरीजों के लिए साइकलिंग बहुत जरूरी है। शुगर के मरीजों को बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा साइकलिंग करनी चाहिए। साइकलिंग करने से पहले और बाद में ब्लड शुगर की जांच जरूर करे
यह भी पढ़ें-