/ / परहेज करें ये चीज़ें अगर बचना चाहते हैं थाइराइड से

परहेज करें ये चीज़ें अगर बचना चाहते हैं थाइराइड से

थाइराइड एक ग्लैंड होता है जो गले के सामने स्थित होता है। यह ग्लैंड बॉडी के मेटाबॉल्जिम को कंट्रोल करता है। ये हमारे आहार को एनर्जी में चेंज करता है। इस बीमारी के कारण हार्ट, मांसपेशियों, कोलेस्ट्रोल, हड्डियों पर प्रभाव पड़ता है। अधिकतर ये समस्या ज्यादा सोया, दवाएं, तनाव, आयोडीन की कमी, ग्रेव्स रोग के कारण होती है। आज हम आपको बता रहे है कि इस बीमारी से बचने के लिए आपको क्या क्या नहीं खाना चाहिए, आइए जानें यहां –

चीनी न लें – थाइराइड की बीमारी से बचने के लिए व्यक्ति को कम से कम चीनी खानी चाहिए। उन सभी व्यंजनों का सेवन नहीं करें जिनमें चीनी डली हो।

कॉफी है हानिकारक – कॉफी का सेवन ज्यादा करना थाइराइड में बहुत हानिकारक होता हैं। इसमें एपिनेफ्रीन और नोरेपिनेफ्रीन होता है जिससे थाइराइड का खतरा बढ़ जाता है।

फ्राइड फूड्स को अवॉयड करें – थाइराइड की बीमारी को दूर करने के लिए फ्राइड फूड्स को न खाएं। फ्राई खाना खाने से थाइराइड का रिस्क बढ़ जाता है| जहां तक हो सके इसे अवॉयड करें।

गोभी न खाएं – थाइराइड में बंदगोभी और ब्रोकोली खाना बहुत नुकसानदायक होता है। अधिक मात्रा में गोभी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

सोया है हानिकारक – सोया प्रोटीन, कैप्सूल, सोया पाउडर खाने से थाइराइड बढ़ जाता है। इससे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। लाभ मिलेगा।

ग्लूटेन न खाएं – प्रोटीन्स ग्लूटेन में अधिक मात्रा में होता जिससे शरीर की इम्युनिटी वीक हो जाती हैं। थाइराइड में ग्लूटेन कम से कम खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें –

काम आएंगे ये टिप्स अगर पानी है मुक्ति गर्भावस्था में नींद की समस्या से