/ / जानें मुनक्का के लाभ, होता है ये सेहत के लिए राम बाण

जानें मुनक्का के लाभ, होता है ये सेहत के लिए राम बाण

मुनक्का एक ड्राई फ्रूट होता है जो शरीर के लिए बहुत राम बाण होता है। ये किशमिश की तरह होता है| इसका सेवन करना बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से इम्म्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है। मुनक्के में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम सुचारु रहता हैं। आइए जानें क्यों है मुनक्का शरीर के लिए लाभदायक –

एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मुनक्का अहम रोल निभाता है। इस ड्राई फ्रूट को पूरी रात्रि पानी में भिगो दें और फिर इस पानी को रोज़ाना पीएं। बहुत लाभ मिलेगा।

कैल्शियम की मात्रा मुनक्के में अधिक होती है जो हड्डियां को स्ट्रॉन्ग बनाने में लाभदायक है। मुनक्का खाने से हड्डियों की बीमारी को दूर किया जा सकता है।

पोटेशियम और मैग्‍नीशियम मुनक्‍के में अधिक होता है जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से किडनी स्‍टोन, हार्ट प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।

मुनक्का खाने से ब्लडप्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभदायक होता है।

मुनक्के का सेवन करने से गले से जुडी समस्या को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने से कब्ज़ ठीक हो जाता है।

यह भी पढ़ें –

अपनाएं ये आसान तरीकें, नहीं होगी अनियमित पीरियड्स की समस्या