महिलाओं के शरीर में पुरूषों के मुकाबले काफी ज्यादा हार्मोनल बदलाव होते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पोषक तत्वों की भी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि वे अपने आहार पर भरपूर ध्यान दें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में, जिन्हें महिलाओं को अपनी डाइट में अवश्य जगह देनी चाहिए-
आपको लंबे समय तक जवां दिखाए रखने में बेरी फ्रूट बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व आपको कई तरह हेल्थ बेनिफिट भी देते हैं। इसीलिए हेल्दी रहने के लिए अपने नियमित भोजन में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी जैसे फल शामिल करें।
महिलाओं की सेहत के लिए अलसी के बीज यानी फ्लैक्स बहुत अच्छे होते है। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ.साथ विटामिंस और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। नियमित रूप से अलसी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस सुधरता है और अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी राहत मिलती हैं।
रात में सोने से पहले एक अखरोट को पानी में भिगोकर रखें, सुबह खाली पेट इसे खाएं। अखरोट खाने से आपका शरीर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिहाज से मज़बूत बन सकता है।