ब्रोकली बहुत ही पौष्टिक सब्जी होती है| दिखने में ये फूल गोभी की तरह होती है और ब्रोकली को आप सलाद के रूप में, सब्जी के रूप में या सूप बनाकर ही इस्तेमाल कर सकते है| ब्रोकली सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है| ब्रोकली को अगर उबालकर या स्टीम करके खाया जाए तो यह बहुत फायदेमंद होती है| ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट और फायटो केमिकल्स भरपूर मात्रा में होते है| ब्रोकली में आयरन, केमिकल्स, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए और सी आदि कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाते है | भारत में ब्रोकली धीरे धीरे प्रचलित हो रही है | अभी बहुत से लोग इसके फायदों से अनजान है| लेकिन बहुत से लोगों में इस सब्जी को लेकर अवेयरनेस आई है| आज हम बता रहे है इस सब्जी के स्वास्थ्य लाभ| आप भी ब्रोकली को नियमित रूप से अगर अपने आहार में शामिल करते है तो आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचेगा, जानिये इसके लाभ –
कैंसर से करे बचाव – ब्रोकली को एंटी कैंसर सब्जी भी कहा जाता है| ब्रोकली के सेवन से कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है| ब्रोकली में फायटोकेमिकल्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते है जो आपको हार्मोनल कैंसर से बचाते है| इसमें मौजूद तत्व हमारे कैंसर सेल्स को पनपने से रोकते है| ब्रोकली एक बेहतर रिटोक्स का भी काम करती है| यह हमारे शरीर से विषैले तत्वों को निकाल देती है| आप अपने आहार में ब्रोकली का सेवन करके ब्रैस्ट कैंसर, फेफड़ो का कैंसर और कोलोन कैंसर से बचाव कर सकते है|
हड्डियों के लिए फायदेमंद – ब्रोकली में कैल्सियम, मैग्नीशियम, जिंक, फ़ास्फ़रोस प्रचूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारी शरीर की हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक है| ब्रोकली के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी नहीं होती| बुजुर्ग, औरतों और बच्चो को ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए|
मधुमेय रोगियों के लिए फायदेमंद – अगर आप डायबिटिज के रोगी है तो आपको ब्रोकली नियमित रूप से खानी चाहिए| ब्रोकली में कैल्सियम पाया जाता है जो हमारे शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित करके शरीर में इन्सुलिन के प्रोडक्शन को भी नियंत्रित करता है| ब्रोकली में पाए जाने वाले मिनरल्स और इन्सुलिन से हमारा ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है|
वजन घटाए – ब्रोकली में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज होती है इसलिए जो लोग अपना वजन घटाना चाहते है उन्हें नियमित रूप से अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए| इसके सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलेगी|
गर्भावस्था में फायदेमंद – प्रेग्नेंट महिलाओ को अपने आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करना चाहिए| ब्रोकली आयरन का स्त्रोत माना जाता है| इसके सेवन से गर्भवती महिलाओ में खून की कमी नहीं होती| ब्रोकली होने वाले बच्चे की सेहत के लिए ही नहीं बल्कि मां के लिए भी फायदेमंद है| यह गर्भवती महिलाओं में इन्फेक्शन नहीं होने देता | प्रेग्नेंट औरतो में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है| ब्रोकली में कैल्सियम की मात्रा ज्यादा होने से यह ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है|
ब्रोकली दिमाग की बीमारियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है| इसमें फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दिमाग की बीमारियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है|
यह भी पढ़ें-