माॅडर्न युग में बच्चों की परवरिश का तरीका काफी हद तक बदल गया है। आजकल पैरेंट्स बच्चों के लिए अलग से कमरा बनाते हैं, जिसमें बच्चे न अपना सारा दिन बिताते हैं, बल्कि रात के समय में भी बच्चे अपने कमरे में ही सोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों के साथ सोने से उसे कई तरह के फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं उन फायदों के बारे में-
बच्चों में हेल्दी बैड टाइम रूटीन डालने के लिए पेरेंट्स को रात में बच्चों के साथ ही सोना चाहिए। इससे वे स्वस्थ लाइफस्टाइल अपना सकेंगे।
रात को बच्चों के करीब सोने से आप उनसे दिनभर उन्होंने क्या खास किया, उनका पूरा दिन कैसा गया और अगले दिन की उनकी क्या प्लानिंग है। यह सब बातें आसानी से पूछ सकते हैं। ऐसा करने से बच्चा आपसे अपने दिल की सारी बात बताएगा और किसी बात पर उन्हें कोई परेशानी है तो आपसे कह देंगे और बिना किसी मानसिक परेशानी लिए आराम से सोएगा।
सोते समय जब बच्चे के साथ उसके माता-पिता होते हैं, तब वह स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। अकेले सोने पर छोटे बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, देखा जाता है कि ऐसे बच्चे अक्सर रात को सोते हुए उठ जाते हैं और उनकी नींद पूरी नहीं होती।
रात को बच्चों के पास सोने से आपको एक फायदा यह भी होगा कि आप उसको कहानी सुनाने के जरिए अच्छे संस्कार डाल सकते हैं। इससे उसके भविष्य निर्माण में सहायता मिलती है। जीवन की विकट परिस्थितियों में उसे वह सीख हमेशा याद रहेगी।