/ / ये गलतियां पड़ सकती हैं आपकी आंखों पर बहुत भारी

ये गलतियां पड़ सकती हैं आपकी आंखों पर बहुत भारी

आंखें हमारे शरीर का एक बेहद सेंसेटिव हिस्सा होती हैं। अगर आप इनका सही तरह ध्यान नहीं रखते तो इससे आपकी आंखों को कई तरह का हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी ही रोजमर्रा की कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जो आपकी आंखों पर भारी पड़ती हैं-

अगर आप कंप्यूटर पर लगातार काम करते हैं तो आपको हर आधे घंटे में आंखों को 2 मिनट आराम देना चाहिए। इसके अलावा काम करते समय आंखों से स्क्रीन की दूरी कम से कम दो फीट रखें।

कई लोग कॉन्टैक्ट लेंस निकालने के झंझट से बचने के लिए इसे लगाकर ही सो जाते हैं। लेकिन ऐसा करना खतरनाक है। इसकी वजह से आंखों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और पुतलियों को नुक्सान पहुंच सकता है। इससे धुंधलापन भी आ सकता है।

दिन में कम से कम दो बार साफ पानी से आंखों को साफ करना जरूरी है। आंखों में भी कई तरह के अपशिष्ट पदार्थ जमा होते हैं जिनकी वजह से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है और कई बार ये आंखों को गंभीर नुक्सान पहुंचा सकते हैं।

अक्सर आंखों में धूल का कण या कोई चीज चली जाए तो हम आंखों को मसलने लगते हैं। ये आंखों के लिए अच्छा नहीं है। इसके अलावा जब आंखों में कोई कीड़ा चला जाए तो आंखों को मसलने से कीड़े की बॉडी से निकले विषाक्त पदार्थ आंखों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं।

करें ये व्यायाम पीरियड्स के दौरान, मिलेगा बेहतरीन लाभ