कटहल एक कांटेदार सब्जी होती है| बहुत से लोग कटहल का नाम सुनकर नाक भौं सिकोड़ने लगते है लेकिन वो लोग शायद इसके फायदों से अनजान है| कटहल में विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्सियम, जिंक, पोटैशियम आदि पोषक तत्वों की भरमार होती है| कटहल की सब्जी, अचार व पक़ोडे बहुत से लोगो को पसंद होती है| यह सेहत के लिए तो लाभकारी है ही पर साथ में आपकी ख़ूबसूरती को भी बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है|
कटहल आँखों तथा स्किन के लिए बहुत लाभदायक है| कटहल में विटामिन ए मौजूद होता है जो आँखों की रोशनी को बढ़ाता है| यह रतौंधी की बीमारी को भी दूर करता है| कटहल त्वचा को भी निखारता है|
कटहल आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करके आपके पाचन तंत्र में मौजूद विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है| आपका पेट साफ़ रहेगा तो आपका चेहरा भी खिला खिला रहेगा|
कटहल का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है| इसमें विटामिन ए और सी मौजूद होता है जो हमे बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बचाता है|
कटहल हार्ट प्रोब्लम्स को भी दूर करने में सहायक होता है| कटहल में पोटैशियम पाया जाता है| यह ब्लड प्रेशर को लो रखता है|
कटहल फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है| कटहल में कैलोरी नाममात्र होती है| अगर कटहल के गूदे को मैश करके इसे पानी में अच्छी तरह उबालकर ठंडा करके पीया जाए तो हमारे शरीर में गज़ब की स्फूर्ति आ जाती है| दिल के रोगियों के लिए कटहल का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है|
यह भी पढ़ें-