आंखें चेहरे का मुख्य आकर्षण होता है। कजरारी आंखें सबको आकर्षित करती हैं। बड़ी बड़ी सुंदर आंखें चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में अहम रोल निभाती हैं। ऐसे में अगर आंखों के नीचे काले घेरे हो जाएं और आंखों की स्किन ढीली हो जाए तो वह चहरे की सुंदरता को कम कर देता है। इस समस्या से बचने के लिए घरेलू फेस पैक बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको लगाने से आप बहुत जल्द आप आंखों की त्वचा को सुंदर व कोमल पा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे है एक फेस पैक के बारे में जो डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे, आइए जानें यहां –
केला है लाभदायक
डार्क सर्कल्स को दूर करने में केला बहुत फायदेमंद होता है। इसके गूदे से आंखों पर मसाज करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें इसमें गुलाब जल भी मिक्स कर सकते हैं। इसको करीब 20 मिनट के लिए आंखों पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से आंखें वॉश कर लें। बहुत लाभ मिलेगा।
खीरा लगाएं
आंखों पर खीरा लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इसको लगाने से स्किन बहुत जल्दी टाइट हो जाती है। प्रातः आंखों पर खीरे का मसाज अवश्य करना चाहिए। बहुत फायदा मिलेगा।
एलोवेरा है फायदेमंद
प्रातः 1 चम्मच एलोवेरा का रस आंखों पर लगाना चाहिए। इससे आंखों की स्किन टाइट हो जाएगी और उसका कालापन भी कम हो जाएगा।
नेचुरल पेस्ट तैयार करें :
आंखों के काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच सरसों का तेल भी डाल दें। फिर इस पैक को अपने काले घेरों पर 15 मिनट के लिए लगाएं। कुछ देर बाद आंखें वॉश कर लें।
इसके अलावा आप डार्क सर्कल्स पर बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। इसको लगाकर आंखों की मालिश करें। आंखों के नीचे होने वाले रिंकल्स दूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें –
जानिए पुदीना के लाभ और उपयोग, होता है ये ताजगी और सुगंध से भरपूर