/ / आलू ही नहीं उसके छिल्के भी शरीर के लिए हैं फायदेमंद, जानें कैसे ?

आलू ही नहीं उसके छिल्के भी शरीर के लिए हैं फायदेमंद, जानें कैसे ?

आलू सब्जी के फायदे और नुकसान के बारे में तो सब ही जानते हैं। ये सब्जी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी 6, कम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। आलू की सब्जी सबकी पसंदीदा सब्जी है। आलू ही नहीं इसके छिल्के शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। इसको खाने से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आलू के छिल्के सौंदर्यवर्धक और सेहतवर्धक होते हैं।  आइए जानें इसके लाभ यहां –

  1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

पोटैशि‍यम की मात्रा आलू में अधिक होती है जिससे हार्ट हैल्दी रहता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

  1. मेटाबॉलिज्म सुचारु रखे

मेटाबॉलिज्म को सुचारु रखने के लिए आलू के छिलके बहुत फायदेमंद होते हैं।  इसको खाने से नर्व्स को भी स्ट्रॉन्ग बनाया जा सकता है।

  1. खून की कमी से बचाए

आलू के छिल्के खाने से एनीमिया की समस्या से बचा जा सकता है।  इसमें आयरन अधिक होता है जो एनीमिया से बचाता है।  आलू के छिल्के का सेवन अवश्य करना चाहिए।  बहुत लाभ मिलेगा।

  1. एनर्जी दे

विटामिन बी3 आलू के छिलके में अधिक होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक है।  इसमें नैसीन कार्बोज पाया जाता है जो शरीर को भरपूर ताकत देता है।

  1. फाइबर का अच्छा स्त्रोत

आलू के छिल्के में फाइबर भरपूर होता है जो शरीर में फाइबर की कमी को पूरा कर देता है।  इसको खाने से बॉडी को बहुत लाभ मिलता है।  आलू के छिल्के अवश्य खाने चाहिए।  लाभ मिलेगा।  आलू के छिल्के का सेवन करने से डाइजेस्ट‍िव सिस्टम को हैल्दी बनता है।

 

कॉफी पीने के ये फायदे जानकर हो जायेंगे आप भी हैरान