फल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। हमेशा यह बात हम सुनते आए है और यह सच भी है। हर फल में कोई न कोई खास विटामिन अवश्य होते है जो हमारी बॉडी के लिए अत्यधिक लाभकारी होते है। अंगूर बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सभी को बहुत पसंद होते है। इसमें कई सारे ऐसे कारक होते है सेहत के लिए बहुत कारगर साबित होते है। एक शोध में यह सामने आया है कि अंगूर डिप्रेशन को खत्म करता है।
इसलिए अगर आपको भी डिप्रेशन से पूर्ण्तः बचना है तो अंगूर खाना न भूले। अंगूर खाने से मनोविकार बहुत कम होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिसर्च में यह रिजल्ट आया है कि अंगूर खाने से दिमाग सही रहता है। यह बहुत ही पॉजीटिव असर डालता है। इसलिए आहार में अंगूर को शामिल करना चाहिए। अंगूर नहीं खाने से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है।
रिसर्च के मुताबिक भोजन में अंगूर से मिलने वाले नैसर्गिक तत्वों से हताशा जैसे मनोविकार बहुत कम हो सकते हैं। खबरों के अनुसार मुख्य शोधकर्ता ने कहा, ‘अंगूर रहित पोलीफिनॉल कम्पाउंड उत्तेजना से जुड़े कोशिकीय व आणविक मार्ग को अपना निशाना बनाता है।
लिहाजा इस संबंध में की गई नई खोज से निराशा व चिंताग्रस्त लोगों का इलाज पूर्ण्तः संभव हो पाएगा।’ अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में अत्यधिक मददगार व इस रोग के इलाज में बहुत प्रभावी हो सकता है।
यह भी पढ़ें –
भूलकर भी ना करें इन चीज़ों का सेवन, अगर परेशान है पेट की गैस से