वर्तमान समय में हर कोई दही का सेवन करता हैं। खाने में दही का उपयोग स्वास्थ्य को देखते हुए भी किया जाता हैं। दही से दूध, छाछ और मक्खन जैसे कई सारे आवश्यक पदार्थों का निर्माण होता हैं। दही में बहुत ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। दही का सेवन कैल्शियम के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
आईये जानते हैं इसके अन्य फायदें-
दही खाने से शरीर को बहुत ठंडक मिलती है साथ ही ब्लड प्रेशर भी पूरी तरह कंट्रोल में रहता है। इसकी वजह से शरीर से हानिकारक तत्व निकल जाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत हद तक बढ़ती है।
यह आंत को भी साफ करने में बहुत कारगर है जिसकी वजह से शरीर के लिए पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में बहुत मदद मिलती है। दही बैक्टेरिया शरीर की पाचन शक्ति बढ़ता है। दूध के मुकाबले दही को पचाना बहुत आसान होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B6, विटामिन B12, रिबोफेल्विन मौजूद होता है।
दही में कैल्शियम की वजह से कॉर्टिसोल का निर्माण नहीं हो पाता। इस वजह से शरीर पर चर्बी नहीं जमती। अपनी डाइट में दही शामिल अवश्य करनी चाहिए। इसमें कैल्शियम बहुत ही भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज नहीं होने देता।
यह भी पढ़ें –
कैसा हो सुबह का नाश्ता, जिसमे स्वाद भी हो और मोटापा भी ना बढे