/ / पुदीना के इन फायदों से अबतक अनजान होंगे आप

पुदीना के इन फायदों से अबतक अनजान होंगे आप

सामान्य तौर पर पुदीने के बारे में लोग इतना ही जानते है पुदीना खाने-पीने का स्वाद पूरी तरह बढ़ाता है और इसकी चटनी बनाई जाती है। पुदीने में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई, के साथ फास्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व बहुत ही भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। पुदीना शरीर में एक औषधि के रूप में काम करता है। इसके सेवन से शरीर की बहुत सी गंभीर बीमारियां दूर होती है। जानिए पुदीने के सेवन से होने वाले फायदे…

एक कप पुदीने के रस में एक कप दही और आधा कप ओटमील मिलाकर एक बेहतरीन घोल तैयार करें। इस घोल को एक मिनट तक चेहरे पर लगाने से कील और मुंहासे पूरी तरह दूर होते है तथा चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।

सामान्यतः लोगो के पेट में कब्ज जैसी कई गंभीर बीमारियां हो जाती है। इनके घरेलू इलाज के लिए पुदीने का रस में नींबू और शहद बहुत ही समान मात्रा में मिलकर पीना चाहिए।

काली मिर्च व काले नमक के साथ पुदीने का रस उबालकर पीने से जुकाम, खांसी व बुखार जैसी गंभीर बिमारियों में आराम महसूस होता है।

यह चर्म रोगों के लिए पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। चर्म रोग होने पर पुदीना के पत्तों का लेप लगाने से राहत महसूस होती है। पुदीने का रस को किसी घाव पर लगाने से घाव बहुत ही जल्दी भर जाते हैं।

काम आएंगे ये तरीकें, अगर करने हें पीरियड डिले