चौड़े कंधे किसी भी लड़के को एक मर्दाना लुक देते हैं। मजबूत एवं चौड़े कंधे पाना हर किसी आदमी की पहली चाहत होती है। इसके लिए हर कोई अपना समय जिम में व्यतीत करता है।अपने माचो लुक को पाने के लिए हर लड़का जी-तोड़ मेहनत करता है। इससे कोई तो अपने कंधे चौड़े एवं मजबूत कर लेता है परन्तु कई इस लुक को नहीं पा पाते हैं। आज हम यहाँ चौड़े कन्धों के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहें हैं जिनको अपनाकर आप अपनी चौड़े कन्धों की चाहत पूरी कर सकते हैं।
लेटरल रेज – लेटरल रेज करने के लिए डंबल हाथों में लें। पीठ सीधी रखें और डंबल को अपनी बगलों से उठाते हुए कंधों तक लाएं। अब कुहनी को थोड़ा सा झुकाएं। कुछ देर तक इसी स्थिति में रहें। बाद में पूर्व स्थिति में लौट आएं।
डंबल फ्रंट रेज – दोनों हाथों में डंबल लेकर खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को सामने रखें। हथेलियां जमीन की ओर रहेंगी। अब शरीर के निचले हिस्सों को बिना हिलाए डंबल को ऊपर की ओर और फिर नीचे लाना है। हाथों को फर्श के समांतर से थोड़ा ऊपर तक उठाएं। कुछ देर तक इसी स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे हाथों को नीचे की ओर लाएं।
इन दोनों एक्सरसाइज से आप चौड़े कंधे पा सकते हैं।