/ / हाई ब्लड प्रेशर है तो भूल से भी न खाएं ये चीजें

हाई ब्लड प्रेशर है तो भूल से भी न खाएं ये चीजें

आज के समय में मनुष्य बीमारियों का घर बनता जा रहा है। हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है। इन्हीं बीमारियों में से एक है हाई ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने आहार में विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। खासतौर से, आपको कुछ चीजों का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आईए जानते हैं इन्हीं कुछ आहार के बारे में-

प्रोसेस्ड मीट सोडियम से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनके साथ इस्तेमाल किए जाने अन्य खाद्य पदार्थ भी शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देते हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए इन्हें उचित नहीं माना जाता।

इसके अतिरिक्त ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगी को अत्यधिक मात्रा में चीनी का सेवन भी न करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आवश्यकता से अधिक चीनी मोटापेे को भी आमंत्रित करती है।

अचार में बहुत अधिक मात्रा में नमक व प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए इनका सेवन घातक हो सकता है।

जानकर हैरान हो जाएंगे आप हल्दी और अदरक के इन फायदों के बारे में !