आज की मॉडर्न दुनिया में हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत नज़र आए। हर लड़का या लड़की अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए बाज़ार में बिकने वाले बहुत से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है परन्तु फिर भी निखार नहीं आ पाता। ऐसे में घरेलू प्रोडक्ट्स बहुत फायदेमंद साबित होते है। सौंदर्य को बढ़ाने में आंखों का मेकअप बहुत अहम रोल निभाता है। आंखों को सुन्दर बनाने के लिए बाजार में बहुत से तेल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो आंखों को खूबसूरत बनाता है। आइए जाने किन किन प्रोडक्ट्स का आप इस्तेमाल कर के आंखों को सुंदर बना सकते है-
आंखों की पलकों में अरंडी का तेल लगाना चाहिए। इस तेल में अनेकों तत्व पाए जाते हैं जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। ये तेल हर रात्रि में रुई से आंखें बंद करके पलकों पर अप्प्लाई करना चाहिए। फिर प्रातः उठकर फेस वॉश करना चाहिए। बहुत फायदा मिलेगा।
आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए जैतून का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसको यूज़ करने से आई लैशेज बढ़ने लगती हैं।
प्रतिदिन आंखों की पलकों ब्रश के सहारे करीब तीन बार ऊपर करना चाहिए। ये तकनीक ब्लड सकुलेशन को सही कर देगी और इससे आंखों की गंदगी बाहर आ जाएगी।
इसके अलावा आंखों पर आप ग्रीन टी के टी बैग भी यूज़ कर सकते हैं। ऐसा करने से पलकें हैल्दी रहेंगी।
यह भी पढ़ें –
जानिये कैसे नींबू का सेवन करने से होगा फायदा ?