वैसे तो दूध को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में एक अहम् भूमिका निभाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीने का भी एक सही समय होता है। अगर इसे गलत समय पर पिया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के स्थान पर नुकसान पहुंचाता है। तो चलिए जानते हैं कि किन समय पर दूध पीने से परहेज करना चाहिए-
अगर आप मांसाहारी है और मछली का सेवन करते हैं तो इसके बाद दूध का सेवन आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। ऐसा करने से आपको ल्यूकोडेरमा हो सकता है। ल्यूकोडेरमा एक ऎसी स्थति है जिसमें त्वचा पर सफेद चकत्ते प़ड जाते हैं।
ठीक इसी प्रकार उ़डद की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
दूध के साथ तिल लेना भी खतरनाक हो सकता है।
खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
दूध और दही भले ही दोनों डेयरी प्राॅडक्ट हों लेकिन इन्हें एक साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। दोनों को साथ खाने से त्वचा संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
नमक और नमक के इस्तेमाल से बनी किसी भी चीज को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए।
दूध में मिठास के लिए चीनी न डालें। मीठा दूध कफ कारक होता है। साथ ही चीनी मिलाकर पीने से कैलशियम नष्ट होता है। अगर मीठे की जरूरत हो, तो शहद, मुनक्का या मिस्री डालें।
यह भी पढ़ें –